नेपोटिज्म के मुद्दे पर राहुल वैद्य पर भड़के सलमान, कह डाली ये बात
Image Credit: Shortpedia
नेपोटिज्म के मुद्दे पर सलमान खान ने बिग बॉस प्रतिभागी राहुल वैद्य की क्लास लगाई। राहुल ने इस हफ्ते सिंगर कुमार सानू के बेटे जान कुमार सानू को नॉमिनेट करते हुए उन पर नेपोटिज्म का आरोप लगाया था। सलमान इस पर राहुल से कहते हैं कि एक पिता अपने बच्चे के लिए कुछ करता है तो वह कहां से नेपोटिज्म हुआ। प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।