ब्लैक बक हंटिंग केस: सलमान ने कोर्ट में दिया था झूठा शपथ पत्र, 18 साल बाद मांगी माफी
Image Credit: Shortpedia
ब्लैक बक हंटिंग केस में सलमान पर आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ था। मामले में जब उनसे लाइसेंस मांगा गया तो उन्होंने कोर्ट में बताया था कि उनका लाइसेंस खो गया है। अब 18 साल बाद उनका हलफनामा झूठा निकला। 9 फरवरी को मामले पर जोधपुर कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट 11 फरवरी को फैसला सुनाएगा। सलमान के वकील के मुताबिक, भूल से यह हलफनामा दिया गया था।