सलमान खान ने घर के बाहर लगाया नोटिस, जन्मदिन से पहले फैंस से किया यह अनुरोध
Image Credit: shortpedia
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के जन्मदिन में कुछ ही समय बाकी रह गया है। 27 दिसंबर को वह अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। हर साल इस खास दिन पर उनके घर के बाहर भारी संख्या में फैंस उन्हें शुभकामनाएं देने के लिए पहुंचते हैं। हालांकि, इस बार सलमान ने अपने घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर एक नोटिस लगवा दिया है। जिसमें उन्होंने फैंस से उनके जन्मदिन पर उनके घर के बाहर खड़े न होने की अपील की है।