सलमान खान ने भारी बारिश में ट्रैक्टर से जोता खेत, वीडियो वायरल
Image Credit: Instagram
सलमान कोरोना के चलते मुंबई से दूर पनवेल स्थित फार्म हाउस में समय बिता रहे हैं। जहां से सलमान ने हालिया एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में सलमान एक किसान की तरह ट्रैक्टर से खेत जोतते दिखे। सलमान वीडियो में कभी ट्रैक्टर चलाते दिखे तो कभी हल पर खड़े दिखे। भारी बारिश के बीच सलमान का ये वीडियो शूट हुआ है। वीडियो साझा करते हुए सलमान ने लिखा है, 'फार्मिंग'।