थिएटर में आने के एक महीने के अंदर सलमान खान की 'राधे' डिजिटल रिलीज होगी
Image Credit: the indian express
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सलमान खान की 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों की सूची में शामिल है। यह फिल्म इस साल ईद के मौके पर 13 मई को रिलीज होगी। अब जानकारी सामने आ रही है कि इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करने के एक महीने के अंदर डिजिटल प्लेटफॉर्म ZEEPLEX पर भी रिलीज किया जाएगा। अभी इस फिल्म की डिजिटल रिलीज की योजना पर काम चल रहा है।