सलमान ने शुरू की 'अंतिम' की शूटिंग, निर्देशन कर रहे हैं महेश मांजरेकर
Image Credit: Shortpedia
सलमान खान ने अपनी अगली फिल्म 'अंतिम' की शूटिंग शुरू की। सलमान इस फिल्म में एक सिख पुलिस वाले के रूप में नजर आएंगे। आपको बता दें 'गन्स ऑफ नॉर्थ' शीर्षक से बननी शुरू हुई सलमान के बहनोई अभिनेता आयुष शर्मा की इस फिल्म पर पूरी इंडस्ट्री की निगाहें टिकी हैं। फिल्म का नया शीर्षक 'अंतिम' है और इसका निर्देशन सलमान खान के भरोसेमंद निर्देशक महेश मांजरेकर कर रहे हैं।