इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी सलमान की ख़ास दोस्त यूलिया वंतूर
Image Credit: Shortpedia
अभिनेता सलमान खान की कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर हिंदी फिल्मों में डेब्यू करने वाली हैं। उनकी फिल्म ‘राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला’ की शूटिंग जारी है। यूलिया ने खुद इसकी जानकारी इंस्टाग्राम पर एक लाइव चैट के दौरान दी। उन्होंने बताया, 'जब परिस्थिति थोड़ी ठीक होगी और समझ आएगा कि हम फिल्म कब रिलीज कर पाएंगे, तब यह दर्शकों के सामने आ जाएगी'। इससे पहले फिल्म के बंद होने की खबरें थीं।