सना खान ने शादी के बाद किया पहला पोस्ट, दुल्हन के जोड़े में आईं नजर
Image Credit: Shortpedia
हाल ही में ग्लैमर वर्ल्ड को अलविदा कह चुकी सना खान ने मुफ्ती से हुई उनकी शादी का अपना पहला पोस्ट किया है। इसमें वह दुल्हन के जोड़े में सजी दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने पोस्ट में लिखा है, 'एक-दूसरे को प्यार किया अल्लाह के वास्ते। एक-दूसरे से शादी की अल्लाह के वास्ते। अल्लाह हमें इस दुनिया में एक-साथ रखे और जन्नत में भी साथ रखे'।