'इश्कजादे' के बाद 'संदीप और पिंकी फरार' में अर्जुन-परिणीति, ट्रेलर रिलीज़
Image Credit: YouTube
अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा स्टारर 'संदीप और पिंकी फरार' का ट्रेलर रिलीज़ हुआ। ट्रेलर में परिणीति भागती दिखीं। अर्जुन टैक्सी ड्राइवर और एक कॉन्ट्रैक्ट किलर के रूप में दिखे। जिसे परिणीति को मारने का कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है। फिल्म 20 मार्च को आएगी। फिल्म का डायरेक्शन दिबाकर बनर्जी ने किया है। कहानी दिबाकर बनर्जी और वरुण ग्रोवर ने लिखी है। फिल्म में नीना गुप्ता और रघुबीर यादव भी हैं।