संजय दत्त का 100 करोड़ वाला गिफ्ट मान्यता दत्त ने लौटाया
Image Credit: shortpedia
नए साल के मौके पर बॉलीवुड सुपरस्टार संजय दत्त ने अपनी पत्नी मान्यता दत्त को लगभग 100 करोड़ रुपये के 4 फ्लैट्स गिफ्ट किए थे. ये फ्लैट्स पाली हिल्स में इंपीरियल हाइट्स बिल्डिंग में हैं. अब खबर आ रही है कि मान्यता दत्त ने इन फ्लैट्स को लेने से मना कर दिया है और इन्हें वापस कर दिया है. मान्यता दत्त ने टैक्स से जुड़े लेन-देन के कारण फ्लैट्स को वापस लौटा दिया है.