'सत्यमेव जयते 2' की रिलीज डेट जारी, बॉक्स ऑफिस पर होगी सलमान से टक्कर
Image Credit: twitter
अभिनेता जॉन अब्राहम की फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' की रिलीज डेट बदल गई है।चर्चा थी कि सलमान खान की फिल्म 'राधे' की रिलीज डेट सामने आने के बाद 'सत्यमेव जयते 2' आगे बढ़ा दी जाएगी, पर अब दोनों ही फिल्में एक ही दिन सिनेमाघरों में आएंगी। जॉन ने ट्विटर पर 'सत्यमेव जयते 2' का नया पोस्टर रिलीज करते हुए लिखा, 'इस ईद, सत्य और जय के बीच मुकाबला होगा। 'सत्यमेव जयते 2' इस साल 13 मई को रिलीज हो रही है।'