शबाना आजमी को करना पड़ा ऑनलाइन धोखाधड़ी का सामना, अभिनेत्री ने शेयर की जानकारी
Image Credit: Newsbyte
शबाना आजमी अपने जमाने की बॉलीवुड की सदाबहार अदाकारा रही हैं। दमदार अभिनय से इन्होंने लाखों लागों को अपना मुरीद बनाया है। शबाना मशहूर शायर कैफी आजमी की बेटी और दिग्गज लेखक जावेद अख्तर की पत्नी हैं। अब जानकारी सामने आ रही है कि शबाना को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर धोखाधड़ी का सामना करना पड़ा है। अभिनेत्री ने खुद सोशल मीडिया पर जानकारी शेयर करते हुए बताया कि उनके साथ ऑनलाइन ठगी की गई है।