शाहरुख खान के संग दिखीं बहन लालारुख खान,निर्माता विवेक वासवानी ने शेयर की Throwback photo
Image Credit: Twitter
शाहरुख खान के स्ट्रगल के दौर के करीबी दोस्त, अभिनेता और निर्माता विवेक वासवानी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हेंडल से शाहरुख खान के साथ वाली एक ऐसी तस्वीर शेयर की है जिसमें उनकी बहन लालारुख खान खान भी नजर आ रही हैं. ये Throwback photo अब जमकर वायरल हो गई है. शाहरुख के फैंस उनकी बहन की तस्वीर देखकर काफी खुश हैं. इस तस्वीर को शेयर करने के लिए विवेक का शुक्रिया अदा कर रहे हैं.