वीडियो : शाहरुख खान की हॉरर वेब सीरीज बेताल का ट्रेलर रिलीज
Image Credit: YouTube
शाहरुख खान की हॉरर वेब सीरीज़ 'बेताल' का ट्रेलर आज रिलीज हुआ। 2:26 मिनट के ट्रेलर में जॉम्बी से भरा एक गांव दिखेगा, जिसे बचाने फौज जाती है। विनीत कुमार और आहाना कुमरा इस वेब सीरीज में प्रमुख भूमिकाओं में हैं। शाहरुख ने ट्रेलर शेयर करके लिखा, 'आप राक्षसों से युद्ध करने कितनी दूर जाएंगे? हमारी दूसरी वेब सीरीज 'बेताल', एक हॉरर और थ्रिलर कहानी, 24 मई को रिलीज होगी'।