शर्लिन चोपड़ा बोलीं- फिल्म इंडस्ट्री वाले पार्टी में बुलाकर ट्रे पर ड्रग्स ऑफर करते हैं
Image Credit: instagram
बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने अपने एक इंस्टाग्राम वीडियो वीडियो के जरिये बताया फिल्म इंडस्ट्री में ड्रग्स का सेवन खुलेआम होता है। इंडस्ट्री वाले पार्टी में बुलाकर ट्रे पर ड्रग्स ऑफर करते हैं। अब शर्लिन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उनके इस खुलासे से हर किसी को हैरान कर दिया है। शर्लिन ने हाल ही में फिल्मकार राम गोपाल वर्मा पर अश्लील मैसेज करने का आरोप लगाया था।