वेब सीरीज 'स्पेशल ऑप्स' के दूसरे सीजन में नजर आएंगे 'शिकारा' फेम आदिल खान
Image Credit: Shortpedia
उभरते हुए अभिनेता आदिल खान ने 'शिकारा' में अपने अभिनय से सभी को प्रभावित किया था। अब जानकारी सामने आ रही है कि अभिनेता आदिल को एक बड़ा प्रोजेक्ट मिला है। वह केके मेनन अभिनीत हिट वेब सीरीज 'स्पेशल ऑप्स' के दूसरे सीजन में आफताब शिवदासानी के साथ नजर आने वाले हैं। इस सीरीज में आफताब भी अहम भूमिका में दिखने वाले हैं। बता दें इस सीरीज के पहले भाग को डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज किया गया था।