कोरोना मरीजों की सेवा करने वाली एक्ट्रेस शिखा मल्होत्रा हुईं लकवे का शिकार
Image Credit: Shortpedia
एक्ट्रेस शिखा मल्होत्रा को पैरालिसिस का अटैक आया है। जिसके चलते उन्हें मुंबई के कूपर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक पैरालिसिस के चलते शिखा के शरीर के दाएं हिस्से ने काम करना बंद कर दिया है। शिखा के मैनेजर अश्विनी शुक्ल ने इंस्टाग्राम के जरिए शिखा की सेहत की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है, 'वह बात करने में पूर्णतया असक्षम हैं। उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करें'।