कानूनी पचड़ों में फंसे शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा, सचिन जोशी ने दर्ज करवाई शिकायत
Image Credit: shortpedia
शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा पिछले काफी समय से अभिनेता-निर्माता सचिन जोशी के साथ कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। हाल ही में सचिन ने इन दोनों पर एक किलो सोने की खरीद की धोखाधड़ी के आरोप में शिकायत दर्ज करवाई है। उनकी शिकायत के अनुसार उन्होंने एक गोल्ड स्कीम के चलते सतयुग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से सोना खरीद था, जिसके शिल्पा और राज प्रमुख थे। अब उनके करीबियों का कहना है उन्होंने अपने लिए मुसीबत बुलाई है.