'Hungama 2' की शूटिंग के लिए प्राइवेट जेट से मनाली रवाना हुईं शिल्पा शेट्टी और टीम
Image Credit: shortpedia
हंगामा 2 के कलाकार रविवार को फिल्म की शूटिंग दोबारा शुरू करने के लिए मनाली के लिए रवाना हो चुके हैं. उन्होंने फिल्म की शूटिंग दोबारा शुरू होने को लेकर इंस्टाग्राम पर अपडेट भी दिया है. शिल्पा ने एक तस्वीर साझा कीं, जिसमें वह फिल्म की पूरी टीम के साथ एक प्राइवेट प्लेन के बाहर पोज देती नजर आ रही है. तस्वीर में परेश रावल, मीजान और प्रणीता सुभाष जैसे कलाकारों को देखा जा सकता है.