शिल्पा शेट्टी ने कटरा में माता वैष्णो देवी के दर्शन किए
Image Credit: Twitter
शिल्पा माता वैष्णो देवी के दरबार में पहुंची। जम्मू पहुंची शिल्पा शेट्टी ने बुधवार शाम चढ़ाई शुरू की। वायरल तस्वीर में शिल्पा ने मास्क लगाया है और उनके आस-पास काफी पुलिस है। शिल्पा को माता के दरबार तक हेलीकॉप्टर से जाना था लेकिन त्रिकुटा पर्वत के आसपास धुंध होने के कारण हेलीकॉप्टर सेवा स्थगित हुई। इसलिए शिल्पा को बाकी श्रद्धालुओं की तरह घोड़े पर ही भवन की तरफ निकलना पड़ा।