शिवसेना का कंगना के खिलाफ प्रदर्शन जारी, अभिनेत्री का ट्वीट, कहा- रानी लक्ष्मीबाई के पद चिन्हों पर चलूंगी
Image Credit: Shortpedia
शिवसेना का अभिनेत्री कंगना के खिलाफ प्रदर्शन जारी है। ऐसे में कंगना ने ट्वीट कर लिखा, 'रानी लक्ष्मीबाई के साहस, शौर्य और बलिदान को मैंने फिल्म के जरिए जिया है। दुख की बात यह है मुझे मेरे ही महाराष्ट्र में आने से रोका जा रहा है। मैं रानी लक्ष्मीबाई के पद चिन्हों पर चलूंगी ना डरूंगी, ना झुकूंगी। गलत के खिलाफ मुखर होकर आवाज उठाती रहूंगी, जय महाराष्ट्र, जय शिवाजी।'