'मेजर' से शोभिता धुलिपाला का फर्स्ट लुक आउट, मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के जीवन पर आधारित होगी फिल्म
Image Credit: Instagram
26/11 मुंबई आतंकी हमले के शहीद मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के जीवन पर आधारित फिल्म 'मेजर' से शोभिता धुलिपाला का फर्स्ट लुक सामने आया। फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करके शोभिता ने बताया कि फिल्म का टीजर 12 अप्रैल को आएगा। पोस्टर में शोभिता बुरी तरह से डरी हुई नजर आ रही हैं। हालिया अभिनेत्री सई मांजरेकर ने भी फर्स्ट लुक शेयर किया था। जिसमें वो स्कूल यूनिफॉर्म पहने अभिनेता अदिवी सेष के बगल में बैठी दिखीं।