डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंचे शौविक, ईडी करेगी रिया के पिता से पूछताछ
Image Credit: Shortpedia
सुशांत सिंह राजपूत मामले में सीबीआई मौत के पीछे के असली कारणों को जानने के लिए संदिग्धों और गवाहों से लगातार पूछताछ कर रही है। इस क्रम में आज रिया के भाई शौविक सांताक्रूज स्थित डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंचे। यहां पर उनसे सुशांत मामले में पूछताछ जारी है। सीबीआई उनके बयान रिकॉर्ड कर रही है। दूसरी तरफ रिया के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती को पूछताछ के लिए ईडी ने समन भेजा।