मां बनने वाली हैं श्रेया घोषाल, बेबी बम्प की तस्वीर की शेयर
Image Credit: Instagram
श्रेया घोषाल बहुत जल्द मां बनने वाली हैं। हालिया तस्वीर में श्रेया बेबी बम्प टच करती दिखीं। श्रेया ने तस्वीर शेयर करके लिखा, 'बेबी श्रेयादित्य आने वाला है! शिलादित्य मुखोपाध्याय और मैं आप सभी के साथ इस खबर को शेयर करते हुए काफी खुशी महसूस कर रहे हैं। आपके प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है, क्योंकि हमने अपने जीवन में इस नए चैप्टर के लिए खुद को तैयार किया है।'