सोनाक्षी का ट्विटर अकाउंट डिएक्टिवेट; एक्ट्रेस ने लिखा- 'आग लगे चाहे बस्ती में, बाबा तो रहता मस्ती में'
Image Credit: Shortpedia
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद ट्रोल हुईं सोनाक्षी सिन्हा ने अपना ट्विटर अकाउंट डिएक्टिवेट किया। सोनाक्षी ने नेगेटिविटी से दूर जाने के लिए ये फैसला लिया। इंस्टाग्राम पर अपने आखिरी ट्विटर पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन लिखा- 'आग लगे चाहे बस्ती में, बाबा तो रहता मस्ती में।' सुशांत की मौत के बाद सोशल मीडिया पर नेपोटिज्म को लेकर सोनाक्षी खूब ट्रोल हो रही थीं।