सोनम की अगली फिल्म की शूटिंग शुरू, लंदन पहुंची शूटिंग टीम का हुआ कोरोना टेस्ट
Image Credit: Shortpedia
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने कोरोना संकट के बीच अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू की। ये एक एक्शन फिल्म होगी। फिल्म के निर्देशक शोम मखीजा हैं। बतौर निर्देशक ये उनकी पहली फिल्म है, इससे पहले वो फिल्म 'बदला' में निर्देशक सुजॉय घोष के सहायक रह चुके हैं। बता दें सोनम की ये फिल्म कोरियाई फिल्म 'ब्लाइंड' की आधिकारिक रीमेक है। जिसमें सोनम दृष्टिहीन लड़की का किरदार कर रही है।