सोनी राजदान को मिला था 'गदर' का प्रस्ताव, जताया फिल्म ना कर पाने का अफसोस
Image Credit: Newsbyte
आलिया भट्ट की मां और अपने जमाने की लोकप्रिय अभिनेत्री सोनी राजदान अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। अपने पति महेश भट्ट की तरह वह भी बेबाकी से अपनी बात रखती हैं। हाल ही में उन्होंने यह खुलासा किया कि उन्हें निर्देशक अनिल शर्मा की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गदर' में एक रोल ऑफर किया गया था, लेकिन वह अपने दूसरे कमिटमेंट के चलते इसके लिए हां नहीं कर पाईं।