सोनू सूद ने शुरू की नई पहल, ऑनलाइन क्लास के लिए बच्चों कि करेंगे मदद
Image Credit: shortpedia
अभिनेता सोनू सूद लगातार जरूरतमंद लोगों की मदद कर रहे हैं। उन्होंने लॉकडाउन में न सिर्फ प्रवासियों को उनके घरों तक पहुंचाया, बल्कि उन्होंने लोगों के खाने-पीने का भी इंतेजाम किया था। इसके बाद ही वह हर तरह से लोगों की मदद कर रहे हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर लोग भी सोनू से मदद मांग कर रहे हैं, अभिनेता भी बिना किसी को नजरअंदाज किए सभी का रिप्लाई दे रहे हैं। अब ऑनलाइन क्लासेज में भी बच्चों की मदद करेंगे।