चाइनीज लोगों को उनके घर भेजने के लिए तैयार हुए सोनू सूद, बोले डिटेल्स भेजो
Image Credit: shortpedia
लॉकडाउन के दौरान मुंबई में फंसे प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने के लिए अभिनेता सोनू सूद की देशभर में तारीफ हो रही है। इस बीच ट्वीटर पर एक शख्स ने लिखा कि मेरा विचार है कि सोनू सूद को लद्दाख भेज दिया जानना चाहिए, जिससे वो चाइनीज लोगों को उनके घर सुरक्षित पहुंचा दें। वहीं इस पर एक्टर ने जवाब दिया कि चाइनीज लोगों की डिटेल्स भेजो। हालांकि यह बात एक्टर ने मजाक में कही।