सोनू सूद की न्यूकमर्स को सलाह- कलेजा लोहे का हो तभी इंडस्ट्री में कदम रखना
Image Credit: Shortpedia
इंडस्ट्री में नेपोटिज्म की खबरों के बीच सोनू सूद ने कहा- जिन लोगों के खानदान फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक रखते हैं। उनके बच्चों को जल्दी सफलता मिलती है, लेकिन बाहरी लोगों को बहुत पापड़ बेलने पड़ते हैं। उन्होंने सलाह दी कि जो कोई व्यक्ति बाहरी हो, उसका अगर दिल लोहे का हो, तभी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखना। सोनू सूद ने इंडस्ट्री में घुसने के अपने एक्सपीरियंस को शेयर किया।