प्रवासियों को रोजगार भी दिलवाएंगे सोनू सूद, बिहार और असम बाढ़ पीड़ितों की कर रहे मदद
Image Credit: Shortpedia
सोनू सूद अब प्रवासियों को रोजगार भी दिलवाएंगे। इसके लिए उन्होंने अमेज़न, ट्राइडेंट, सिटी और क्वेस कॉर्प जैसी कंपनियों से हाथ मिलाया। सोनू ने सोशल मीडिया पर लिखा- '3,00,000 नौकरियों का करार। नौकरियां अच्छा वेतन, भविष्य निधि, ईएसआई और अन्य लाभ देंगी। अब इंडिया बनेगा कामयाब।' सोनू बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आए। उन्होंने सोशल मीडिया पर 'मेरा बिहार: बाढ़ राहत सेवा' और 'मेरा असम: बाढ़ राहत सेवा' कैंपेन चलाया।