फिर मसीहा बने सोनू सूद, साल भर के बच्चे के दिल का ऑपरेशन कराएंगे
Image Credit: Shortpedia
झांसी के एक बच्चे के दिल में छेद है और आर्थिक स्थिति ठीक न होने के चलते परिजन इलाज कराने में असमर्थ हैं तो सोनू सूद ने मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। सोनू सूद इस बच्चे का ऑपरेशन कराएंगे। 'उम्मीद रोशनी की' संस्था की सदस्य एवं शिक्षिका सुष्मिता गुप्ता ने सोशल मीडिया पर सोनू सूद से संपर्क साधा था। सोनू ने बच्चे को मुंबई बुलाया। चार अप्रैल से बच्चे का इलाज शुरू होगा।