रणवीर सिंह स्टारर 'जयेशभाई जोरदार' से बॉलीवुड डेब्यू करेंगी साउथ एक्ट्रेस शालिनी पांडे
Image Credit: Shortpedia
रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' में साउथ एक्ट्रेस शालिनी पांडे का नाम फाइनल हुआ। वो रणवीर सिंह के अपोजिट होंगी। फिल्म से शालिनी बॉलीवुड डेब्यू करेंगी। शालिनी पांडे विजय देवरकोंडा स्टारर फिल्म अर्जुन रेड्डी से काफी लोकप्रिय हुई थीं। फिल्म में रणवीर गुजराती युवक बने हैं। फिल्म को दिव्यांग ठक्कर डायरेक्ट करेंगे। फिल्म को यशराज स्टूडियो ने प्रोड्यूस किया है। शालिनी कई साउथ इंडियन फिल्मों में दिख चुकी हैं।