साउथ अभिनेत्री वीजे चित्रा ने की आत्महत्या, होटल के कमरे में लटका मिला शव
Image Credit: Shortpedia
तमिल टीवी अभिनेत्री वीजे चित्रा ने 28 वर्ष की उम्र में आत्महत्या कर ली है। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। जानकारी के मुताबिक चित्रा ने चेन्नई के नसरपेट में एक होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। होटल के कमरे में उनका शव लटका पाया गया। सूत्रों के अनुसार वह डिप्रेशन में चल रहीं थीं। उन्होंने हाल ही में मशहूर बिजनेसमैन हेमंत रवि से सगाई की थी।