साउथ कोरियाई सिंगर-एक्टर योहान का 28 साल की उम्र में निधन
Image Credit: Shortpedia
साउथ कोरिया के एक्टर और के-पॉप बैंड के सितारे किम जंग-ह्वान उर्फ योहान की मौत हुई। उनकी उम्र महज 28 साल थी। अभी उनकी मौत के कारणों का पता नहीं चला। योहान का निधन 16 जून को हुआ। अंतिम संस्कार सियोल के योनसाई फ्युनेरल हॉल में होगा। योहान पहले NOM बैंड का हिस्सा थे, लेकिन उन्होंने 2017 में टीएसटी को ज्वॉइन किया। जनवरी में उनका सिंगल 'काउंट डाउन' रिलीज हुआ।