शाहरुख ने दिया फैंस को एक टास्क, पूरा करने वाले को मिलेगा SRK संग वीडियो कॉल का मौका
Image Credit: Shortpedia
देश में लॉकडाउन के चलते शाहरुख खान ने एक प्रतियोगिता शुरू की है, जिसमें आपको घर पर रहकर ही एक डरावनी इंडोर मूवी शूट करनी है। नियमानुसार, आप कोई भी कैमरे और घर में पड़े प्रॉप का इस्तेमाल कर सकते हैं, फिल्म को एक से ज्यादा लोगों के साथ शूट कर सकते हैं, लेकिन सोशल डिस्टेसिंग का ख्याल रखकर। वहीं किन्हीं तीन लकी लोगों को एसआरके के साथ वीडियो कॉल पर बात करने का मौका भी मिलेगा।