बॉलीवुड सेक्रेटरी जतिन राजगुरु का निधन, सनी, ऐश्वर्या, करिश्मा जैसे सेलेब्स का संभाला काम
Image Credit: Shortpedia
स्टार सेक्रेटरी जतिन राजगुरु का आज सुबह करीब 60 वर्ष की उम्र में मुंबई में निधन हुआ। वो काफी वक्त से कैंसर से पीड़ित थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी और बेटा रुचित हैं। जतिन राजगुरु ने लंबे समय तक सनी देओल का काम संभाला। इसके बाद वो करिश्मा कपूर, करीना कपूर, तब्बू, ऐश्वर्या राय, दिव्या भारती, बिपाशा बसु के साथ भी अलग अलग समय के लिए जुड़े रहे थे।