कैंपफायर ने फेमस जासूसी किरदार डिटेक्टिव बूमराह का फर्स्ट लुक किया तैयार
Image Credit: Shortpedia
कैंपफायर ने चर्चित जासूसी किरदार डिटेक्टिव बूमराह का फर्स्ट लुक तैयार किया। किरदार को जन्म देने वाले कहानीकार सुधांशु राय ने अपने यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज पर ये जानकारी दी। पहले के जासूसी किरदारों से अलहदा डिटेक्टिव बूमराह ना हैट पहनता है और न सिगार के धुंए उड़ाता है। लंबे लहरदार बालों वाला डिटेक्टिव बूमराह इस अवतार में शर्ट के ऊपर एक ओवरकोट पहने हुए दिखाई दे रहा है।