20 साल बाद आया सुनिधि का सोलो सिंगल सॉन्ग, लोगों का भा रहा 'ये रंजिशें'
Image Credit: youtube
20 साल बाद सुनिधि चौहान सोलो सिंगल सॉन्ग 'ये रंजिशें' लेकर आईं। पहले गाने को लेकर सुनिधि बताती हैं कि पहली बार फिल्म शस्त्र में गाने का मौका मिला था। उस समय 11 साल की थी। स्टूडियो में गाते हुए बहुत डरी हुई थी। मुझे याद है कि वह गाना गाने के बाद जब घर गई, तब मुझे बुखार आ गया था। यह बुखार खुशी के मारे आ गया था।