सलमान के मनाने पर भी कपिल के साथ लौटने को तैयार नहीं सुनील ग्रोवर
Image Credit: Shortpedia
सुनील ग्रोवर फिर कपिल शर्मा के साथ उनके शो पर लौटने को तैयार नहीं हैं। शो के प्रोड्यूसर सलमान खान समेत कपिल और सुनील के सभी करीबी उन्हें समझाने की कोशिश कर चुके हैं। दोनों को लगता है कि साथ आने से चीजें बिगड़ सकती हैं। 2017 में ऑस्ट्रेलिया टूर से लौटते वक्त फ्लाइट में कपिल और सुनील का झगड़ा हुआ था, जिसके बाद उन्होंने अपने रास्ते अलग कर लिए।