सुनील शेट्टी ने प्रोडक्शन कंपनी के खिलाफ दर्ज करवायी शिकायत, फिल्म पोस्टर पर है विवाद
Image Credit: Newsbyte
बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने एक प्रोडक्शन कंपनी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवायी है। उन्होंने अपने शिकायत में कहा है कि प्रोडक्शन कपंनी ने एक फेक पोस्टर जारी किया है, जिसमें उन्हें उस फिल्म का अभिनेता दिखाया गया है। उन्होंने कहा कि 'बालाजी मीडिया फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड' के एक प्रोड्यूसर ने एक नकली पोस्टर जारी किया है, जिसमें उन्हें लीड कास्ट के रूप में प्रस्तुत किया गया है, लेकिन उन्होंने इस फिल्म में काम ही नहीं किया।