'गदर: एक प्रेम कथा' के सीक्वल में साथ दिख सकते हैं सनी देओल और अमीषा पटेल
Image Credit: shortpedia
सनी देओल और अमीषा पटेल अभिनीत 2001 में आई 'गदर: एक प्रेम कथा' बॉलीवुड की ऐतिहासिक फिल्मों में शुमार की जाती हैं। प्रेम कहानी पर आधारित इस फिल्म के जरिए सनी और अमीषा की जोड़ी को बॉलीवुड में एक अलग पहचान मिली थी। अब खबर आ रही है कि सनी और अमीषा एक बार फिर 'गदर' के सीक्वल में नजर आने वाले हैं। एक बार फिर फिल्म प्रशंसकों को सनी और अमीषा की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल सकती है।