सनी लियोनी अब करने जा रहीं गन-फू एक्शन वेब सीरीज 'अनामिका' में काम
Image Credit: Shortpedia
सनी लियोनी ने निर्माता-निर्देशक विक्रम भट्ट से हाथ मिलाया। दोनों मिलकर एक एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज बना रहे हैं। सनी लियोनी के लीड रोल वाली इस वेब सीरीज का नाम 'अनामिका' है। सीरीज 10 एपीसोड की होगी। वेब सीरीज में सनी को खूब सारा मार्शल आर्ट्स भरा एक्शन और खूब सारी गोलियां चलानी हैं। वेब सीरीज में सनी का किरदार जेनिफर लोपेज और एंजेलीना जोली की मिली-जुली शख्सियत जैसा होगा।