सूरज पंचोली ने इंस्टाग्राम को कहा अलविदा, एक फोटो छोड़ सभी पोस्ट किए डिलीट
Image Credit: Shortpedia
एक्टर सूरज पंचोली ने इंस्टाग्राम को अलविदा कह दिया है। हालांकि उन्होंने अभी अपना इंस्टाग्राम डिएक्टिवेट नहीं किया है, लेकिन इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर कर इसकी जानकारी देते हुए लिखा है, 'फिर मिलेंगे इंस्टाग्राम, आशा करता हूं कि उस दिन मिलूंगा जब ये दुनिया एक बेहतर जगह होगी।' साथ ही उन्होंने अपने अकाउंट के सभी पोस्ट डिलीट कर दिए हैं और साल 2018 का एक पोस्ट छोड़ दिया है।