सुशांत केस: SC के फैसले के बाद एक्टर की बहन ने लिखा- भगवान आपका धन्यवाद
Image Credit: Shortpedia
SC द्वारा सुशांत मामले में CBI जांच के आदेश देने के बाद बहन श्वेता सिंह कीर्ति और मीतू सिंह ने भगवान का शुक्रिया किया। श्वेता ने ट्वीट के जरिए लिखा, 'भगवान आपका धन्यवाद। आपने हमारी प्रार्थनाओं को सुन लिया। लेकिन ये तो बस शुरुआत है। सच्चाई की ओर पहला कदम। CBI पर पूरा भरोसा है।' बहन मीतू सिंह ने लिखा, 'हम आगे बढ़े। आखिरकार सुशांत मामले की जांच सीबीआई को मिली।'