सुशांत केस: मामले की जांच लिए आज मुंबई रवाना होगी CBI की टीम
Image Credit: Shortpedia
सुशांत राजपूत मामले की जांच शुरू करने के लिए CBI की टीम मुंबई रवाना होगी। जानकारी के मुताबिक मुंबई जाने वाली टीम का नेतृत्व एसपी नूपुर प्रसाद करेंगे। इसके अलावा सीबीआई टीम मुंबई पुलिस से मामले से जुड़े दस्तावेजों को इकट्ठा करेगी और जांच अधिकारी से भी मुलाकात करेगी। इस दौरान टीम मुंबई पुलिस के डीसीपी से भी बात कर सकती है। जांच अधिकारी सुशांत के बांद्रा वाले फ्लैट पर भी जाएंगे।