सुशांत केस: पूछताछ के लिए NCB दफ्तर पहुंची रिया, ब्यूरो चीफ करेंगे पूछताछ
Image Credit: Shortpedia
सुशांत मामले में ड्रग से जुड़े मामलों को लेकर रिया चक्रवर्ती NCB कार्यालय पहुंच गई हैं। बता दें उन्हें आज सुबह ब्यूरो ने सुशांत सिंह राजपूत मामले में समन दिया था। रिया से NCB के प्रमुख समीर वानखेड़े और केपीएस मल्होत्रा पूछताछ करेंगे। वहीं रिया के वकील ने कहा, 'रिया चक्रवर्ती गिरफ्तार होने के लिए तैयार हैं। अगर किसी से प्यार करना अपराध है तो उसे अपने प्यार का परिणाम भुगतना पड़ेगा।'