सुशांत को मिला धोखा, उसके पैसे हड़प लिए गए, पिता ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ दर्ज कराई FIR
Image Credit: shortpedia
सुशांत सिंह राजपूत के परिवार को शक है कि रिया चक्रवर्ती और उसने परिवार वालों ने सुशांत को धोखा दिया है, उसके पैसे हड़प लिए. यही नहीं परिवार से सुशांत को पूरी तरीके से काट दिया. पटना के एसएसपी उपेंद्र शर्मा के आदेश पर राजीव नगर के थाना प्रभारी को इस केस का आईओ बनाया गया है. यह टीम मुंबई पुलिस से मिलकर उनसे केस डायरी के अलावा अन्य जरूरी कागजात हासिल करेगी. टीम में दो इंस्पेक्टर और दो सब इंसेक्टर शामिल हैं.