सुशांत सिंह राजपूत केस: एम्स की रिपोर्ट पर मुंबई पुलिस कमिश्नर ने दिया बड़ा बयान
Image Credit: shortpedia
मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने कहा उन्हें इस रिपोर्ट पर कोई आश्चर्य नहीं है. कूपर अस्पताल की टीम का भी ये ही निष्कर्ष था. उन्होंने आगे कहा कि वे सभी जिन्होंने बिना किसी जानकारी के हमारी जांच की आलोचना की, विभिन्न चैनलों पर जाकर टिप्पणियां कीं. उन्हें वे चुनौती देते हैं कि जांच के रूप में जो भी गोपनीय चीजें जानते हैं उसका खुलासा करें. कुछ लोगों ने अपने निजी स्वार्थों और एक प्रेरित अभियान के तहत ऐसा किया.