सुशांत सिंह राजपूत के पिता KK Singh अस्पताल में हुए भर्ती, सामने आई ये तस्वीर
Image Credit: shortpedia
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह को ह्रदय संबंधित शिकायतों के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है. केके सिंह को फरीदाबाद के एशियन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां से उनकी एक फोटो भी सोशल मीडिया पर देखने को मिली है. सोशल मीडिया पर इस फोटो को शेयर करते हुए सेलेब्रिटी फोटोग्राफर वीरल भयानी ने लिखा, "सुशांत सिंह राजपूत के पिता एशियन अस्पताल फरीदाबाद में ह्रदय संबंधित शिकायतों के चलते भर्ती हैं. उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करें."